PALI SIROHI ONLINE
जैतारण-पृथ्वीगढ़ की ढाणी के निकट चलती कार में आग लग गई। जैतारण निवासी तीन युवक एक इलेक्ट्रिक कार से सोमवार को टूकड़ा से रात्रि करीब 11 बजे बाद जैतारण लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। युवकों को आग लगने का अंदेशा हुआ तभी कार रोककर नीचे उतर गए। तभी कार में विस्फोट हो गया तथा कार धू-धू कर जलने लगी। कार में आगजलने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया। कार के जलने व विस्फोट की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग एकत्रित हो गए।

