PALI SIROHI ONLINE
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व ड्रेनेज सिस्टम से होगी,बरसाती पानी की निकासी-नगरीय विकास मंत्री
जयपुर, 18 फरवरी। नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को विधान सभा में बताया कि भादरा नगर पालिका क्षेत्र में बरसाती पानी से जलभराव समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार गंभीर है।
शून्य काल के दौरान सदन के सदस्य संजीव कुमार द्वारा उठाए गए मामले पर नगरीय विकास मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि जलभराव के समाधान के लिए क्षेत्र में रिचार्जेबल बोरवेल भी बनाए गए हैं। बंद पड़े बोरवेल की मरम्मत भी कराई गई है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि पानी की पक्की डिग्गियां बनाने व उनमें उच्च क्षमता की मोटर व पंप लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
खर्रा ने बताया कि स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका भादरा द्वारा बरसाती पानी निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम की डीपीआर बनाने का कार्य प्रक्रियाधीन हैं।

