PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
*मारवाड़ जंक्शन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का बनेगा नया भवन – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री*
जयपुर, 9 मार्च। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि मारवाड़ जंक्शन विधान सभा क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए नया भवन बनाएंगे। निर्माण कार्यों के लिए शीघ्र ही निविदा जारी की जाएगी।
विधायक केसाराम चौधरी के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने बताया कि यहां का पुराना भवन जर्जर होने से सुरक्षित नहीं है। साथ ही मरीजों की संख्या अनुसार भी पर्याप्त नहीं है। इसे देखते हुए नया भवन तैयार किया जाएगा। उन्होंने सदन में आश्वस्त किया कि सीएससी के निर्माण कार्यों को भी समयबद्धता से पूरा करेंगे।
श्री खींवसर ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने के लिए भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। नर्सिंग सहित अन्य कार्मिकों के पदों पर भी जल्द नियुक्ति के प्रयास किए जाएंगे।
