PALI SIROHI ONLINE
हनुमान सिंह राव
बजट में कर्मचारियों की अनदेखी से गहरा रोष, सरकार ने थमाया ‘कमेटी’ का लॉलीपॉप: गजेंद्र सिंह राठौड़*
जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा आज पेश किए गए बजट ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को गहरे असमंजस और निराशा में डाल दिया है। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने बजट पूर्व संवाद में जो आश्वासन दिए थे, बजट में उनका कहीं नामोनिशान नहीं है।
*मुख्य बिंदु जो निराशा का कारण बने:*
*वादाखिलाफी:* मुख्यमंत्री के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बावजूद कर्मचारियों की जायज मांगों (जैसे वेतन विसंगति, पदोन्नति और अन्य भत्ते) पर बजट पूरी तरह मौन रहा।
*कमेटी का झुनझुना:* नई कमेटी बनाने की घोषणा को कर्मचारियों ने केवल समय टालने की रणनीति और ‘लॉलीपॉप’ करार दिया है।
*अस्तित्व की अनदेखी:*
बजट भाषण में कर्मचारी संवर्ग का उल्लेख तक न होना प्रदेश के विकास में रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले वर्ग का अपमान है, इससे पूरे प्रदेश के 8 लाख कर्मचारियों में आक्रोश एवं निराशा है।
*महासंघ की चेतावनी और मांग:*
आज महासंघ के कार्यालय में विभिन्न संवर्गों के प्रदेशाध्यक्षों, पदाधिकारियों तथा प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बजट को कर्मचारियों के लिए निराशाजनक बताया।
गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा की
“हम मुख्यमंत्री जी से मांग करते हैं कि वे इस निराशाजनक स्थिति का संज्ञान लें और जल्द से जल्द द्विपक्षीय वार्ता आयोजित कर कर्मचारियों की जायज मांगों का ठोस निराकरण करें।
इस दौरान महासंघ के विभिन्न घटकों के पदाधिकारियों ने एक स्वर में बजट को कर्मचारी विरोधी बताते हुए अपनी नाराजगी दर्ज कराई और कहा की मांगों का जल्द निराकरण नहीं होने की स्थिति में आंदोलन किया जायेगा।
भवदीय,
गजेंद्र सिंह राठौड़
प्रदेश अध्यक्ष,
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत)
