PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही के गोयली चौराहा व्यापार मंडल ने मांगूसिंह देवड़ा और छोगाराम माली का सम्मान किया। मांगूसिंह देवड़ा को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का सिरोही जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है, जबकि छोगाराम माली श्रीआशापुरा माताजी टेकरी ट्रस्ट सिरोही के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। व्यापारियों ने उन्हें साफा और माला पहनाकर अभिनंदन किया।
गोयली चौराहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बी माली ने बताया कि मांगूसिंह देवड़ा व्यापार मंडल के संरक्षक हैं। उनके मार्गदर्शन में 36 कौम को साथ लेकर समाज सेवा के कार्य किए जाते हैं।
प्रकाश माली ने यह भी बताया कि छोगाराम माली के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों से आशापुरा माताजी टेकरी पर भव्य गरबा का आयोजन होता है, जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में बहन-बेटियां भाग लेती हैं। उनके अध्यक्ष रहते हुए आशापुरा टेकरी पर भव्य मंदिर का निर्माण भी हुआ है। इन्हीं कार्यों के लिए व्यापार मंडल ने उनका सम्मान किया।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सिरोही जिलाध्यक्ष मांगूसिंह देवड़ा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पद रहे या न रहे, व्यक्ति को सामाजिक और जनहित के कार्य निष्ठा के साथ करते रहना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी सामाजिक संस्था का पद हो, न्याय और निष्ठा के लिए सदैव मजबूती से संघर्ष करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा मिले इस मान-सम्मान ने उनकी जिम्मेदारियों को और बढ़ा दिया है, जिसके लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
श्रीआशापुरा माताजी टेकरी मंदिर के अध्यक्ष छोगाराम माली ने व्यापारी भाइयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब भी व्यापारियों को अपने संगठन की बैठक के लिए हॉल या स्थान की आवश्यकता होगी, वे हर संभव मदद के लिए तैयार रहेंगे।
इस अवसर पर संरक्षक प्रवीण चौधरी, आदाराम माली, सचिव रतनलाल चौहान, कोषाध्यक्ष हरीश माली, संगठन मंत्री कुलदीप प्रजापत, गोमाराम माली, सिरोही व्यापार महासंघ के पूर्व अध्यक्ष भरत डी छिपा, सिरोही कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष माधोसिंह देवड़ा आंकुना, चंपालाल, हरिभाई चौधरी, खेतपाल सिंह राव, रूपाराम देवासी, वसंत सुथार, गोपाल माली, हिम्मत सुथार, तरुण मारू, हीरा भाई स्वामी नारायण, जगदीश माली, प्रकाश कुमावत, वनेपाल सिंह, ललित सैन, मनोज माली, अनिल उपाध्याय और उम्मेद सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
