PALI SIROHI ONLINE
गणेश परमार गोयली
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया ।गोयली | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कानाराम परिहार ने बताया कि समाज से वंचित मौलिक अधिकारों से अनभिज्ञ को समाज का मुख्य धारा से जोड़ने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार मेघवाल ने समाज में फैली भ्रष्टाचार, महिला शोषण, रिश्वतखोरी आदि के बारे में जानकारी और लोगों को जागरूक करने की जानकारी दी गई। रेवदर तहसील अध्यक्ष बाबूलाल प्रजापत द्वारा आगामी दिनों में आंखों का शिविर लगाने के बारे में जानकारी दी गई।
जिसमें संगठन के पदाधिकारी महिला अध्यक्ष भगवती देवी, मीडिया प्रभारी नारायण लाल प्रजापत, जिला संगठन मंत्री नारायण लाल भाटी, सचिव दिनेश कुमार, रेवदर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश मेघवाल, उपाध्यक्ष अजाराम बामणिया, सलाहकार मंत्री जगदीश पर्वत ,संगठन मंत्री मुकेश रावल ,शिवगंज तहसील सचिव मंशाराम प्रजापत, सदस्य थानाराम, सदस्य हंसाराम, गीता देवी के साथ आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।