PALI SIROHI ONLINE
सुमेर झुपी उमर शाह का उर्स 21 मार्च को, चादर चढ़ाने के साथ होगा शुरू
घाणेराव । कौमी एकता के प्रतीक सुमेर झुपी में हजरत उमर शाह का 25वां सालाना उर्स 21 मार्च शनिवार की 10 बजे दादा साहब के चादर चढ़ाने के साथ शुरू हो जायेगा। जिसमे हजारों हिन्दू और मुस्लिम के जायरीन धर्म का भेदभाव भुलाकर कौमी एकता की मिशाल पेश करेंगे। वही उर्स को लेकर कमेटी की ओर से तैयारी शुरू करते हुए सफाई और रंग रोहन का कार्य किया जा रहा है। जायरीनो ने बताया कि सुमेर झुपी उमर शाह दरगाह को लेकर हिन्दू और मुसलमानो में बड़ी आस्था है। जहां बिना भेदभाव को दोनों धर्मो के लोग बड़ी संख्या में दरगाह पर शीश झुकाने के लिए आते है। सुमेर झुपी हजरत उमर शाह का 25वां उर्स 21 मार्च शनिवार को शहजादा नशीन अयूब शाह हुसैनी के सानिध्य में भरा जायेगा।
जिसके तहत 21 मार्च की सुबह 9 बजे हजरत उमर शाह की दरगाह पर चादर चढ़ाने का कार्यक्रम शुरू होगा। जिसमें दादा साहब के परिवार की ओर सर्वप्रथम चादर चढ़ाई जायेगी। उसके बाद उपस्थित जायरीनों की ओर से धूमधाम के साथ दरगाह पर चादर चढाई जायेगी। वही दोपहर में जायरीनों के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया जायेगा।
वही रात्रि में कव्वाली कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमे कव्वाल मेराज वारसी दिल्ली व तौफीक रोशन जोधपुर की ओर कव्वाली प्रस्तुत करेगे। इस दौरान उर्स सहयोग देने वाले भामाशाहो का बहुमान किया जायेगा। वही गुरुवार को उर्स को लेकर मिलाद का कार्यक्रम – आयोजित होगा। जिसमें बड़ी संख्या में जायरीनों ने मिलाद में भाग लेगे।

