PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : पौष, शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, शुक्रवार सायं06:54 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रज्जब, तारीख 12, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, 2 जनवरी ।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 08:04 तक, इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। शुक्ल योग दोपहर 01:07 तक, इसके बाद ब्रह्म योग रहेगा। गर करण प्रातः 08:38 तक, इसके बाद वणिज करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-धनु, चंद्र-वृष,मंगल-धनु, बुध-धनु, गुरु-मिथुन, शुक्र-धनु, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : प्रातः 10:30 से 12:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा -इलायची खाकर यात्रा कर सकते हैं। यदि जरूरी हो तो
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा सायं 06:54 से अगले दिन प्रातः 05:13 तक, चांद्र पूर्णिमा व्रत।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:20 से 08:38 तक चर का,प्रातः 08:38 से 11:13 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 12:31 से 01:48 तक शुभ का, सायं 04:23 से 05:41 तक चर का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज शुक्ल योग में लोहे का दान करना शुभ फलदायी होता है। आज शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करें, गरीब बच्चों को आइसक्रीम अथवा खीर खिलाएं। चिड़ियों को चावल का चुग्गा डालें तो शुक्रग्रह जनित पीड़ा दूर होती है।

