
PALI SIROHI ONLINE
फालना। विद्युत विभाग फालना खंड के XEN निमेन्द्र राज सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंत अभूतपूर्व नतीजों के साथ किया। विभागीय कार्यों में गत वर्ष की अपेक्षा में इस वर्ष छीजत घटते हुए 2.32% रही जो कि आज दिवस तक की सबसे बेहतरीन स्थिति है। गत वर्ष भी छीजत 10.28% के रिकॉर्ड स्तर पर रही थी। इसी तरह इस वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली रिकॉर्ड 101.31% रही। इस वर्ष में खंड टीम ने 322.50 करोड़ का राजस्व संग्रहण किया।
XEN निमेन्द्र राज सिंह ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में फालना खंड ने कृषकों और आमजन को राहत प्रदान करने के दृष्टिगत 4 33 केवी उपचौकी नाणा, चामुंडेरी, रमणीया, बिरामी पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए।
प्रतिदिन लगभग 2 की दर से 623 कृषि विद्युत कनेक्शन जारी किए गए।
साथ ही 1476 घरेलू, 233 अघरेलू के साथ अन्य श्रेणी के विद्युत कनेक्शन जारी किए गए।
नवीन वित्तीय वर्ष में बंद और खराब विद्युत मीटर बदलना का कार्य हाथ में लिया है जिसमें 17 अप्रैल तक 1084 मीटर बदले जा चुके है, और माह अंत तक सभी मीटर बदलने का कार्य किए जाने का लक्ष्य तय किया है।
सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि वे लोड आवश्यकता अनुसार रूफ टॉप सौर ऊर्जा प्लांट स्वयं के घर की छत पर लगाए और ऊर्जा उत्पादित कर प्रकृति संरक्षण के साथ स्वयं की आर्थिक मदद करें। सौर ऊर्जा में पीएम सूर्य घर योजना के तहत 78,000 तक के अनुदान की व्यवस्था भी है, जिसका लाभ लेना चाहिए।


