PALI SIROHI ONLINE
खुडाला फालना की PHC को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करवाने पर विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं का नागरिक अभिनंदन किया
फालना नगर वासियों को चिकित्सा के क्षेत्र में मिली नई सौगात विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के प्रयास हुए सफल
पिछले कई वर्षों से खुडाला फालना की जनता चिकत्सा व्यवस्था को लेकर काफी चिंतित और परेशान थी नगर वासी हर छोटी-मोटी बीमारी के इलाज के लिए दूर दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता था आम और गरीब जनता पिछले कई वर्षों से लगातार यह मांग कर रही थी कि हमारे नगर में उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा केंद्र सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में क्रमोन्नति हो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में भी लगातार इस मांग को रखा गया लेकिन जनता की बात को नहीं सुनी गई नगर के कई गण मान्य नागरिको और हमारे युवा पार्षद और भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष इस चिकित्सा केंद्र को क्रमोन्नत करवाने के लिए लगातार परिश्रम कर रहे थे वह लगातार विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं के पास में इस पीड़ा को पहुंचाई तो विधायक ने अथक प्रयास करके बजट में इस चिकित्सा केंद्र को कर्मोन्नत करवाया उन्होंने इस नगर की पीड़ा को मुख्यमंत्री तक बात को पहुंचाई और बजट में नगर को यह सौगात मिली
इसको लेकर नगर वासियों ने विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का फालना के मुख्य चौराहे पर नागरिक अभिनंदन किया इस कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जल्दी नया भवन और सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में लगने वाली सारी सुविधाएं तुरंत प्रभाव से प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामकिशोर गोयल, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत निवर्तमान चेयर मेन ललिता सा ने भी इस मौके पर विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी नगर में किसी भी प्रकार की समस्या होगी वह विधायक तक पहुंचा कर उसको पूरा करने का आश्वासन दिया
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी पूर्व मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद थे एवं नगर वासियों ने जोर-जोर से मांग पूरी होने पर विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का फूल मालाओं से एवं आतिशबाजी और ढ़ोल नगाड़ो के साथ स्वागत किया इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे

