PALI SIROHI ONLINE
रावणा राजपूत समाज फालना गांव के अध्यक्ष पद पर समंदर सिंह रावणा की नियुक्ति
फालना। रावणा राजपूत समाज की बैठक अर्जुन सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी समंदर सिंह रावणा को रावणा राजपूत समाज, फालना गांव का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समाज के प्रवक्ता सुख सिंह खंगारोत ने बताया कीबैठक के दौरान समाज की एकता, संगठन सुदृढ़ीकरण, शिक्षा प्रोत्साहन, नशामुक्ति अभियान एवं सामाजिक विकास के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में समाज नई दिशा और नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
खंगारोत ने बताया नवनियुक्त अध्यक्ष समंदर सिंह रावणा ने पद अध्यक्ष पद संभालते ही सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने समाज की एकता बनाए रखने, युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने तथा सामाजिक विकास के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुख सिंह जी भाटी, चंदन सिंह जी भाटी, कस्तूर सिंह जी सोलंकी, गोविंद सिंह जी गहलोत, भगवान सिंह जी भाटी, अर्जुन सिंह चौहान, लालसिंह परमार, अमर सिंह सोलंकी, सोहन सिंह जी सोलंकी, रमेश सिंह,चुंडावत पुष्कर सिंह पुष्कर सिंघजी गेहलोत प्रवीण सिंह, देवी सिंह, परबत सिंह परमार एवं दिलीप सिंह सिसोदिया देवेंद्र सिंह राठौड़ सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा अध्यक्ष रावणा को शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
