PALI SIROHI ONLINE
फालना रावणा राजपूत समाज इंदिरा कॉलोनी फालना की बैठक कॉलोनी अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पवार, मदन सिंह भाटी,बाघ सिंह ,मानसिंह ,उत्तम सिंह देवड़ा के सानिध्य में आयोजित हुई बैठक में बालिका शिक्षा पर गहन चर्चा की गई वह होली स्नेह मिलन कार्यक्रम मनाने का प्रस्ताव लिया । प्रवक्ता सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि बैठक में समाज के गौरव मेजर दलपत सिंह शेखावत के गांव देवली में पैनोरमा निर्माण हेतु मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी द्वारा राजस्थान विधानसभा में समाज के हैफा हीरो के जीवनी के बारे में अहम जानकारी दी। जिससे समस्त रावणा राजपूत समाज में हर्ष की लहर है। बैठक में समाज के चामुंडा माताजी मंदिर के ऊपर टीन शेड लगाने का प्रस्ताव लिया गया।
बैठक राजू सिंह पवार ,नाथू सिंह देवड़ा, केसर सिंह इंदा, दलपत सिंह सिसोदिया ,हुकुम सिंह ,शैतान सिंह, किरण सिंह, विजय सिंह, किशन सिंह,अशोक सिंह, जसवंत सिंह ,नटवर सिंह ,राहुल सिंह, हडमत सिंह ,भोपाल सिंह ,दलपत सिंह इंदा ,कृष्णपाल सिंह, महेंद्र सिंह देवड़ा आदि उपस्थित रहे।

