PALI SIROHI ONLINE
फालना रावणा राजपूत समाज इंदिरा कॉलोनी इकाई फालना की बैठक इंदिरा कॉलोनी इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष केसर सिंह इंदा की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।
समाज के प्रवक्ता सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी फालना में रावणा राजपूत समाज के मां चामुंडा मंदिर स्थापना दिवस के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रथम वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया गया , खंगारोत ने बताया कि दिनांक 4 जनवरी को शाम भजन संध्या का कार्यक्रम होगा
एवं दिनांक 5 जनवरी को मां चामुंडा के हवन व ध्वजा चढ़ाई जाएगी साथ ही महाप्रसादी का आयोजन होगा। समस्त रावणा राजपूत समाज इसमें भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। आयोजन को सफल बनाने में छोग सिंह पवार ,उत्तम सिंह देवड़ा ,किरण सिंह पवार ,नाथू सिंह देवड़ा, राजेंद्र सिंह पवार ,दुर्गेश सिंह इंदा ,लक्ष्मण सिंह पवार, बाग सिंह सोलंकी, मानसिंह राठौर, हुकुम सिंह देवड़ा आदि समाज के कार्यकर्ता तन मन धन से लगे हुए हैं।

