PALI SIROHI ONLINE
फालना- राजपुरोहित विकास संघ फालना के तत्वावधान में 22 दिसम्बर को फालना में प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 225 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
राजपुरोहित विकास संघ फालना के अध्यक्ष मुकेशसिंह सोनाणा ने बताया कि 22 दिसम्बर को सुबह 10 बजे फालना राजपुरोहित छात्रावास में 18वां प्रतिभा सम्मान व आमसभा का आयोजन होगा। समारोह में अतिथि के रूप में आरएसएस विकास राजपुरोहित पारलू, समाजसेवी गोरधनसिंह, गिरधारीसिंह पावा, मोहनसिंह, बालूसिंह शिवतलाव, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जगदीश राजपुरोहित बारवा, सम्पतसिंह बारवा, सुमेरपुर ईओ नरपतसिंह राजपुरोहित, देसूरी एसएचओ हरिसिंह राजपुरोहित, एडवोकेट सुमेरसिंह शिवतलाव, ओमसिंह राजपुरोहित खाराबेरा, नैनसिंह राजपुरोहित सांकरणा शिरकत करेंगे।
वही, समारोह में राजपुरोहित समाज की 225 प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर नवाजा जाएगा। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को अध्यक्ष मुकेश राजपुरोहित ने जायजा लिया। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रकिया पूर्ण की जा चुकी है।