PALI SIROHI ONLINE
फालना। जोधपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ फालना की बैठक जोधपुर डिस्कॉम अध्यक्ष जगदीश दाधीच श्रमिक महासंघ के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सांखला, मोतीलाल शर्मा के सानिध्य में आयोजित हुई
श्रमिक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि बैठक में 28 फरवरी को रामदेवरा पोकरण में होने जा रहे प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में जोधपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ के सभी कार्यकर्ताओं को भाग लेने का आह्वान किया। वह अध्यक्ष दाधीच द्वारा अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया। बैठक में पाली वृत अध्यक्ष जीवन देवासी, महामंत्री नथाराम गहलोत ने निगम में हो रहे ठेका प्रथा कार्यों का विरोध किया। खंगारोत ने बताया कि अधिवेशन में श्रमिकों की विभिन्न मांगों वह श्रमिकों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा होगी।
बैठक में सुख सिंह खंगारोत,दीपक चौरसिया, महेंद्र सिंह मेफावत, पूरण सिंह भाटी ,दिनेश चौधरी, हड़वंतसिंह, इंदर सुथार,आसकरण पोकरण, सेसाराम देवड़ा, हरिराम विश्नोई, रताराम मीणा ,राजेश सांखला,अमित चंद आदि श्रमिक संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

