• March 18, 2026

फालना-वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

फालना-वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति फालना खुडाला का होली स्नेह मिलन समारोह रुपाराम सुथार को सभापति मनोनीत कर डॉक्टर भैरौसिंह गुर्जर के मुख्य आतिथ्य एवं गोपालसिंह चौहान की अध्यक्षता में खालसा होटल के सामने, सागर प्याऊ में हर्षो उल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में कैलाश बी जोशी ने होली के गीत गाए एवं भैरौसिंह गुर्जर ने मधुर आवाज में मारवाड़ी फागुन गीत गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

चंपालाल भाटी द्वारा चुटकुले एवं सुखसिंह खंगारोत ने होली की कविता सुनाकर वरिष्ठ नागरिकों को खूब हंसाया। रशीद अहमद, नरसिंग भाई पंवार एवं नेकराम चौधरी ने होली से संबंधित विचार व्यक्त किये। दिनांक 4 और 5 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ में होने वाले राज्य स्तरीय प्रांतीय वरिष्ठ नागरिक अधिवेशन के बारे में आम चर्चा कर वहां जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सूची तैयार की गई।

मंच संचालन कैलाश बी जोशी ने किया। इस अवसर पर मांगीलाल वैष्णव, नैनसिंह पंवार, नारायणलाल मीणा, अशोक कुमार बछेटा, ताराचंद मालवीय, अर्जुनसिंह चौहान, बाबूलाल माली, हस्तीमल कंसारा, गोविंदराम गर्ग, नारायणलाल गर्ग, सुखाराम गर्ग, बुधराम दैया, देवराज जैन, कन्हैयालाल मालवीय, हनुवंतसिंह, केशवदास वैष्णव एवं भारी संख्या में गणमान्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

You cannot copy content of this page