PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव रानी
रानी।श्री गोडवाड शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज वरकाणा के तत्वावधान में आज मंगलवार को सूर्य सप्तमी महोत्सव का फालना स्थित समाज भवन में हर्षोल्लास व भक्तिमय माहौल में आयोजन सम्पन्न हुआ।
फालना समाज भवन में प्रातः हवन पूजा अर्चना अशोक शर्मा फालना परिवार की ओर से किया गया जिसमें समाज बन्धुओं ने सूर्य भगवान को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी। गोडवाड शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के सैंकड़ों लोगों ने बैंड बाजो की मधुर ध्वनि पर जय भास्कर के जैकारों के नाचते गाते वरघोड़ा निकाला गया जिसमें जगदीश शर्मा वरकाणा परिवार रथ में सूर्य भगवान की पूजा अर्चना करते , रमेश शर्मा बिजोवा, संजय शर्मा परिवार घोड़ों पर बैठने कै लाभार्थी रहे।
महाप्रसादी के सम्पत राज, मंदिर में पुष्प माला के संतोष कुमार,साफा पहने के पूरण शर्मा, पुष्प वर्षा के मुरली शर्मा, सुर्य भगवान की परसानी व श्रृंगार के विजय राज बिढुडा लाभार्थी रहे। समारोह में अध्यक्ष पूरण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजु शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा,छोटु लाल शर्मा, उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा,कपुरचंद डेण्डा, ओमप्रकाश शर्मा, रमेश शर्मा,भरत शर्मा नरपत शर्मा, मुरलीधर, फुल चंद शर्मा, अमृतलाल, राजेन्द्र शर्मा, संतोष शर्मा, राजु शर्मा, सहित समाज बन्धुओं ने भाग लिया। भामाशाहों का समाज की़ ओर से साफा व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। वरकाणा समाज भवन में हवन व पूजा अर्चना कार्यक्रम आयोजित किया गया।