PALI SIROHI ONLINE
फालना डिस्कॉम सहायक अभियंता फालना राजकुमार मीणा के सानिध्य में डिस्कॉम कार्मिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्भीक, निष्पक्ष,प्रलोभनमुक्त मतदान करने की शपथ दिलाई। इंजीनियर सुपरवाइजर सुख सिंह खंगारोत ने संबोधित करते हुए कहा कि सन 1950 में निर्वाचन आयोग की स्थापनाआज ही के दिन हुई थी इसी उपलक्ष्य में मतदाता को जागरूक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।
सहायक अभियंता राजकुमार मीणा ने डिस्कॉम कार्मिकों को मतदान के महत्व को समझाया। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता फालना छगन गहलोत, सुख सिंह खंगारोत ,भगवती प्रसाद राणा,हर्षवर्धन सिंह शक्तावत, दीपक चौरसिया, पूरण सिंह भाटी,महेंद्र मीणा,मोहम्मद यूसुफ, शंकर लाल बोराणा,देवाराम परिहार,पोसाराम मीणा, अमीचंद,केन टैरिसन, बबीता आदि विद्युत निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

