PALI SIROHI ONLINE
फालना | श्री नामदेव छीपा समाज की 108 गांवों की कार्यवाहक सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मूलचंद सोलंकी कवराड़ा को सभापति मनोनीत किया गया और समाज की सेवा समिति एवं छात्रावास के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यकारिणी में अध्यक्ष प्रहलाद परिहार (शिवगंज), उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गहलोत (सुमेरपुर), सचिव मोतीलाल परमार (रानीगांव), कोषाध्यक्ष चंपालाल सोलंकी (चामुंडेरी), सह सचिव हस्तीमल गहलोत (पावा), सह कोषाध्यक्ष देवराज नाणीवाल (शिवगंज) को मनोनीत किया। इसी तरह छात्रावास की कार्यकारिणी गठित की। जिसमें अध्यक्ष नेमीचंद पहाड़िया (सुमेरपुर), उपाध्यक्ष चंपालाल भाटी (फालना), सचिव मोहनलाल परमार (भंदर), कोषाध्यक्ष प्रकाश एम भाटी (खुड़ाला), सह सचिव मदनलाल बी भाटी (खुडाला), सह कोषाध्यक्ष सोहनलाल नाणीवाल (सुमेत्पुर) को मनोनीत किया।
बैठक में लिए कई निर्णय
बैठक में समाज सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें 18 वर्ष की युवतियों और 21 वर्ष के युवकों की शादी की उम्र सीमा तय करने, अंतरजातीय विवाह को रोकने और शोक के समय पीहर-ससुराल के संबंधों को बंद करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई और निर्णय लिए गए