PALI SIROHI ONLINE
दुजाना ग्राम में माली समाज द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष का भव्य स्वागत
तखतगढ 24 जनवरी (खीमाराम मेवाडा) शनिवार को दुजाना ग्राम में माली समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पाली जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा का भव्य स्वागत किया गया । कार्यक्रम की अगुवाई अध्यक्ष- माली समाज दुजाना शंकरलाल माली के नेतृत्व में की गई । इस अवसर पर माली समाज के सभी समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उपस्थित समाजजनों ने माल्यार्पण कर अतिथि निम्बाडा का स्वागत एवं सम्मान किया गया व समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ।माली समाज के सभी बंधुओं से सदैव संगठित एवं एकजुट रहने का आव्हान किया उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जब भी समाज के किसी भी बंधु को मेरी आवश्यकता पड़े तो निसंकोश मुझे याद करे हम हर समय आपके साथ खड़े रहेंगे और पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे आप सभी से निवेदन है की इसी प्रकार एकजुट रहकर समाज की एकता और मजबूती बनाए रखे ।। इस मौके पर माली समाज के कई गणमान्य बंधू उपस्थित रहें जिसमें प्रमुख रूप से घिसाराम, मांगीलाल, गोमाराम, भीमाराम, हरीराम, प्रतापराम, बाबूलाल, नारायणलाल, भंवरलाल, फुटरमल, रतनलाल, हरीराम,राजाराम बंशीलाल, गणेशराम,जगदीश रामलाल मोहनलाल, हेमाराम, अमृतलाल, भरतकुमार, सोहनलाल, प्रवीणकुमार, सुरेशकुमार, भरतकुमार,श्रवणकुमार एडवोकेट ललित माली, कल्पेश, निकेश, प्रवीण, भरत, सुरेश व कही महिलाओ एवं माली समाज के सभी बंधु उपस्थित रहे ।
