PALI SIROHI ONLINE
पाली जिले के नाना थाना क्षेत्र के दूदनी ग्राम में लेपर्ड का आतंक देखने को मिला।
दूदनी निवासी जोधा राम जोगी की गाय बछड़े के साथ जंगल मे चरने गई थी कि लेपर्ड ने अचानक गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। हमले के दौरान बछड़ा बुरी तरह घायल हो गया।
बछड़े के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य गायें दौड़कर मौके पर पहुंचीं, जिससे लेपर्ड घायल बछड़े को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।


