PALI SIROHI ONLINE
पाली जिले के बाली विधानसभा क्षेत्र के देसुरी क्षेत्र बड़ी सौगात की खबर सामने आई है।
बाली विधानसभा के मादा गांव में सुकड़ी नदी पर मादा से मौरखा तक पुल निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। लंबे समय से ग्रामीणों की मांग थी कि बरसात के दिनों में आवागमन बाधित होने की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। अब यह मांग पूरी हो गई है।
बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के लगातार प्रयासों से यह महत्वपूर्ण स्वीकृति मिली है। विधायक की मांग पर भजन लाल शर्मा ने सुकड़ी नदी पर मादा-मौरखा पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
यह पुल बनने से मादा, मौरखा सहित आसपास के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। बरसात के समय नदी में पानी भर जाने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पुल निर्माण से आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
स्वीकृति मिलने के बाद विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और आमजन की हर उचित मांग को सरकार तक पहुंचाने का कार्य जारी रहेगा।
ग्रामीणों में भी स्वीकृति को लेकर खुशी का माहौल है और उन्होंने राज्य सरकार व विधायक का आभार व्यक्त किया है।
