
PALI SIROHI ONLINE
शीतला माता के पुजन एवं गैर के साथ दो दिवसीय मेला संपन्न
जगदीशसिंह सिसोदिया नारलाई
देसूरी। एक शाम शीतला माता के नाम विशाल भजन संध्या शीतला माता मंदिर प्रांगण नारलाई में शुक्रवार को प्रशासक शेखर मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई भजन संध्या में गायक कलाकार श्याम आचार्य जितेंद्र राव एंड पार्टी विनोद गोमती और पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। वहीं शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 5:00 से ही बजे गाजे बाजे के साथ सज धज कर महिलाएं बासोडा का भोग लगाने एवं पूजन करने हेतु शीतला मंदिर पहुंची जहां विधिवत पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की दोपहर बाद धीरे-धीरे लोगों का आना शुरू हुआ शाम 5:00 बजे गैर नृत्य प्रारंभ हुआ गैर नृत्य में कलाकारों द्वारा अलग-अलग रूप बनाकर नृत्य कर गैर को चार चांद लगा दिए!इस अवसर पर प्रशासक शेखर मीणा हेरिटेज होटल रावला नारलाई जनरल मैनेजर रविंद्र सिंह अर्जुन सिंह भवानी सिंह लक्ष्मण सिंह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जगदीश सिंह गहलोत पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रभु दास वैष्णव वार्ड पंच रमेश चौधरी वार्ड पंच अमृत मालवीय मनोहरसिंह गहलोत, अशोक कुमार जैन, प्यारेलाल जैन सुरेंद्र जैन पूर्व सरपंच श्रीमती सरस्वती देवी मेघवाल अमर सिंह डोडिया राज करण सिंह राठौड़ सहित गणमान्य व्यक्ति भामाशाह जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ो की तादाद में ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रही।
फोटो संलग्न