PALI SIROHI ONLINE
पाली जिले में देसूरी नाल की पहाड़ियों में स्थित पंजाब मोड़ पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक जीप और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप में सवार सभी 13 लोग गम्भीर घायल हो गए।
कैटरिंग का काम करने वाले थे सवार
जानकारी के मुताबिक, जीप में सवार सभी लोग कैटरिंग का काम करते हैं जो कि ब्यावर से आबूरोड़ जा रहे थे जैसे ही उनकी जीप देसूरी नाल के पंजाब मोड़ पर पहुंची, सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने सभी 13 घायलों को क्षतिग्रस्त जीप से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से देसूरी के राजकीय अस्पताल पहुँचाया गया।
देसूरी अस्पताल में सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर कर दिया है
हादसे में फिरोजाबाद निवासी संजय पुत्र छोटेलाल, आगरा (यूपी) निवासी मनोज पुत्र चरणसिंह, उत्तर प्रदेश निवासी राजा पुत्र अजय कुमार, फिरोजाबाद निवासी मनोज कुमार, सीताराम सौरभ, अलवर निवासी जीतू पुत्र कैलाश कुमार, फिरोजाबाद निवासी पंकज पुत्र सतीशचंद्र, बलाड़ा (जैतारण) निवासी राजू पुत्र रेहमान, सारणिया, ब्यावर निवासी सलीम पुत्र मंगलाराम तथा गुड़ा सेवरिया (जैतारण) निवासी रतन पुत्र गोमाराम घायल हो गए।जिनका उपचार पाली के बांगड़ अस्पताल में जारी है

