PALI SIROHI ONLINE
देसूरी थाने को दो सहायक उपनिरीक्षक एवं एक मुख्य आरक्षक की नियुक्ति की आदेश जारी
जगदीशसिंह सिसोदिया नारलाई
देसूरी। थाना देसूरी में सहायक उप निरीक्षक के दो पद लंबे समय से रिक्त चल रहे पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट द्वारा बुधवार जारी लिस्ट में सुरेंद्र सिंह सोलंकी सहायक उप निरीक्षक पुलिस लाइन से देसूरी ,राजेंद्र सिंह सहायक उप निरीक्षक रामदेव चौकी पाली से देसूरी लगाया गया है वहीं मुख्य आरक्षक परमिंदर सिंह मगर तालाब चौकी से देसूरी लगाया गया है। उल्लेखनीय की ढालोप कांड में देसूरी सहायक उप निरीक्षक करणसिंह राजपुरोहित एवं घाणेराव चौकी प्रभारी साहयक उप निरीक्षक जीवनसिंह एवं मुख्य आरक्षक दलपतसिंह को हटाने के बाद यह तीनों पद रिक्त चल रहे थे इन तीनों के लगने से यहां के तीनों पद एक बार फिर से भर गये है ।