देसुरी-गुंडा देवडान मेड़तियान मे निलकंट महादेव मेला सम्पन्न, बागोल सर्कल अब पृथ्वीराज चौहान के नाम से जाना जाएगा
PALI SIROHI ONLINE
जितेंद्र सिंह राजपुरोहित
देसुरी क्षेत्र के गुंडा देवडान मेड़तियान मे निलकंट महादेव मेला सम्पन्न हुआ रामनवमी के अवसर पर शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ मेला लाभार्थी परिवार नरपत सिंह महेंद्र सिंह ( मेहंदी वालो) ने बताया कि सुबह वरघोड़े का आयोजन हुआ लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वरघोड़ा में निखील राव झाकी ग्रुप ने शिव तांडव कि प्रस्तुति दी और इसमें 5 रथ 7 घोड़े 2 ऊंट गाड़ी बहुत ही शानदार वरघोड़ा निकाला गया शाम को मुख्य अतिथि के तोर पर 1008 महेंद्रा नदं गिरी जी महाराज बावजी पुरुषोत्तम दास जी महाराज पुष्कर पधारे सभी का मेहंदी वालो ने स्वागत किया गया प्रसादी का आयोजन भी बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ।
देसूरी उपखंड क्षेत्र के गुंडा देवडान मेड़तियान के ग्राम वासीयों ने बागोल सर्कल के पास भगवा झंडा लगाया गया। भगवा ध्वज लगाने के साथ बागोल सर्कल का नाम पृथ्वीराज चोहान सर्कल किया गया , अब बागोल सर्कल पृथ्वीराज चौहान के नाम से जाना जाएगा, झंडा लगाने से सभी ग्रामवासीयों में खुशी कि लहर है इस मोके पर सभी हिन्दु वादी कार्यकर्ता मोजुद थे।




