देसूरी एसीबीईओ ने दूदापुरा पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
PALI SIROHI ONLINE
देसूरी एसीबीईओ ने दूदापुरा पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश बाली । देसूरीअतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने दूदापुरा पंचायत क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूदापुरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोड़ा ,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काणा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वीरमपुरा रेबारियान व राजकीय प्राथमिक विद्यालय विद्यालय कीरो की ढाणी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी दूदापुरा शांति लाल सोलंकी ने बताया कि एसीबीईओ माली ने कक्षाओं,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ की बैठक लेकर प्रवेशोत्सव व निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।संस्था प्रधान शांति लाल सोलंकी ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर मांगी लाल, सुरेश कुमार,कालू सिंह परमार, बालकिशन, चंपालाल, लाला राम चौधरी, चैनाराम, रामलाल,प्रताप सिंह, दरिया कुमारी, मानवेंद्र सिंह व गणपत लाल समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
इससे पहले माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोड़ा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काणा व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वीरमपुरा रेबारियान व राजकीय प्राथमिक विद्यालय कीरो की ढाणी का भी शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर शिक्षक उपस्थिति व विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक स्तर को जांचा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर संस्था प्रधान प्रधान नैनाराम पचार, घीसाराम, प्रभुराम प्रजापत व पवन मकवाना सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में जाकर शिक्षा संबलन एप के माध्यम से शैक्षणिक सहशैक्षणिक प्रगति जानकर संबलन प्रदान करते हैं।

