PALI SIROHI ONLINE
पाली। पाली जिले में मंगलवार को एक बुजुर्ग पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके पैर पर काटा, जिससे वो लहूलुहान होकर वही गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया।
घटना जिले के देसूरी क्षेत्र के सुमेर गांव की है। जानकारी के अनुसार- बुजुर्ग पताराम (62) पुत्र केनाराम प्रजापत पैदल ही गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से दौड़ते हुए आए एक कुत्ते ने उनके पैर पर काट लिया।
कुत्ते के हमले से बुजुर्ग जमीन पर गिर पड़े और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। इसके बाद घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज किया।
फिलहाल बुजुर्ग की हालत स्थिर है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से कुत्तों पर कार्रवाई करने की मांग की है, जिससे फिर कोई कुत्तों के हमले में घायल नहीं हो।

