
PALI SIROHI ONLINE
जगदीश सिंह गहलोत नारलाई
देसूरी पत्रकार संघ में नई कार्यकारिणी का गठन:दिलदार भाटी बने अध्यक्ष, संघ का रजिस्ट्रेशन और भूखंड आवंटन पहली प्राथमिकता
देसूरी15 मार्च। देसूरी उपखंड पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हरिओम आश्रम प्रांगण में किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोदपाल सिंह मेघवाल और चुनाव अधिकारी बी.डी. रामावत की उपस्थिति में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
दिलदार भाटी को अध्यक्ष, खेताराम जाट को उपाध्यक्ष, भरत श्रीमाली को कोषाध्यक्ष और हिंगलाज दान चारण को सचिव मनोनीत किया गया। नए पदाधिकारियों का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोदपाल सिंह मेघवाल का भी सम्मान किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष दिलदार भाटी ने कहा कि संगठन का पंजीयन और कार्यालय के लिए भूखंड आवंटन उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ संघ को मजबूत बनाने की अपील की।
बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संघ का कार्यकाल दो वर्ष निर्धारित किया गया। प्रति वर्ष 16 से 31 मार्च तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। हर तीन माह में संघ की बैठक आयोजित की जाएगी। देसूरी उपखंड मुख्यालय पर जल्द ही कार्यालय शुरू करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में दिनेश आदिवाल,रमजान खान,प्रहलाद सिंह चारण,भारत सिंह राव,ललित कंडारा,जयसिंह राठौड़, हितेश सोनी और ग्रामीण अल्लारख खां पठान,मिशरू खान पठान आदि मौजूद थे।



