
PALI SIROHI ONLINE
नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष देसूरी को सांसद पीपी चौधरी ने दी बधाई वकील मंडल सादड़ी अध्यक्ष गुलाब संवन्सा के नेतृत्व में वकील मंडल ने किया आप भव्य स्वागत
जगदीश सिंह सिसोदिया नारलाई
देसुरी। नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष देसूरी एडवोकेट अभयसिंह राजपुरोहित का मंगलवार को वकील मंडल सादड़ी अध्यक्ष गुलाब संवन्सा के नेतृत्व में वकील मंडल पदाधिकारी एवं सदस्यों ने साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर एडवोकेट छगन माली, विरेन्द्र सिंह, मुकेश सुथार, राकेश राजपुरोहित, वीरेंद्र सिंह मेडतिया, विनोद मेघवाल, श्रीपाल मेघवाल,केलाश, प्रकाश मीणा,महीपालसिंह,प्रवीण मालवीय सुरेश सोनी सहित एडवोकेट व गणमान्य व्यक्ति मौजुद रहे।
सांसद एवं पूर्व मंत्री पीपी चौधरी ने दी बधाई
नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष देसूरी अभयसिंह राजपुरोहित को मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने पर पाली सांसद पीपी चौधरी ने बधाई संदेश भेजकर बधाई दी।
फोटो संलग्न
