• March 24, 2026

दानवरली ग्राम में वीर बावसी मंदिर पर भजन संध्या और वार्षिक मेला हर्षोल्लास पूर्वक हुआ संपन्न

PALI SIROHI ONLINE

दानवरली ग्राम में वीर बावसी मंदिर पर भजन संध्या और वार्षिक मेला हर्षोल्लास पूर्वक हुआ संपन्न

बाली-दानवरली ग्राम स्थित वीर बावसी मंदिर परिसर में वार्षिक मेले एवं भजन संध्या का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मेले के दौरान क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और वीर बावसी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

मेले में पारंपरिक विशाल गैर नृत्य का आयोजन भी किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम मेले में देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मेले में लगी विभिन्न दुकानों से खरीदारी कर मेले का आनंद लिया।

इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में विभिन्न कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। देर रात तक श्रद्धालु भजनों का आनंद लेते रहे और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

About The Author

You cannot copy content of this page