PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : पौष, कृष्ण पक्ष षष्ठी, बुधवार दोपहर 01:47 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उलसानी, तारीख 19, सूर्य दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 10 दिसंबर।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र मघा नक्षत्र रात्रि 02:44 तक, इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। वैधृति योग दोपहर 12:46 तक, इसके बाद विष्कुंभक योग रहेगा। वणिज करण दोपहर 01:47 तक, इसके बाद विष्टि करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30) सूर्य-वृश्चिक, चंद्र-सिंह, शुक्र-वृश्चिक, मंगल-धनु, बुध-वृश्चिक, गुरु-मिथुन, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : दोपहर 12:00 से 01:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : उत्तर दिशा : यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम : भद्रा दोपहर 01:47 से रात्रि 01:52 तक, नेप्च्यून मार्गी सायं 05:40, वैधृति पुण्यं, मानवाधिकार दिवस, गंडमूल रात्रि 02:44 तक।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:09 से 09:44 तक लाभ व अमृत का, प्रातः 11:02 से दोपहर 12:19 तक शुभ का, दोपहर 02:55 से 04:12 तक चर का, सायं 04:12 से 05:30 तक लाभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज बुधवार को गणेशजी की गंध, फल, पुष्प,दूध, दही, घी, दूर्वा, धूप और दीप आदि से पूजा करें। मोदक का भोग लगाने से बुध जनित दोष दूर होते हैं और रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। आज वैधृति योग में चांदी का दान करना शुभफलदायी होता है।
