PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : माघ, कृष्ण पक्ष द्वितीया, सोमवार प्रातः09:57 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रज्जब तारीख 15, सूर्य उत्तरायण,
शिशिर ऋतु, 5 जनवरी। सूर्योदय कालीन नक्षत्र: पुष्य नक्षत्र दोपहर 01:25 तक,इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। विष्कुंभक योग रात्रि 10:47 तक, इसके बाद प्रीति योग रहेगा। गर करण प्रातः 09:57 तक, इसके बाद वणिज करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-धनु, चंद्र-कर्क,मंगल-धनु, बुध-धनु, गुरु-मिथुन, शुक्र-धनु, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल :प्रातः 07:30 से 09:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : पूर्व दिशा: यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा रात्रि 08:59 से, गुंडमूल प्रारंभ दोपहर 01:25 से, सर्वार्थ सिद्धि योग सूर्योदय से दोपहर 01:25 तक ।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:21 से 08:39 तक अमृत का,प्रातः 09:56 से 11:14 तक शुभ का, दोपहर 01:50 से 03:08 तक चर का, दोपहर 03:08 से सायं 05:43 तक लाभ व अमृत का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : सोमवार को शिवजी का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने और एक समय भोजन करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, दूध, शहद और गंगाजल अर्पित करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और समस्त सुख मिलते हैं। आज विष्कुंभक योग में घी दान करना शुभफलदायी होता है।

