PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष षष्ठी, बुधवार रात्रि12:02 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उलसानी, तारीख 4, सूर्य दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 26 नवंबर।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र रात्रि 01:33 तक,इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। वृद्धि योग दोपहर 12:42 तक, इसके बाद ध्रुव योग रहेगा। कौलव करण प्रातः 11:29 तक, इसके बाद तैतिल करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30) सूर्य-वृश्चिक, चंद्र-मकर,मंगल-वृश्चिक, बुध-तुला, गुरु-कर्क, शुक्र-तुला, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : दोपहर 12:00 से 01:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : उत्तर दिशा: यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम : शुक्र वृश्चिक में प्रातः 11:22 से, बुधउदय पूर्व में रात्रि 08:53, श्री रामकलेवा, स्कन्ध षष्ठी व्रत, चम्पा षष्ठी महाराष्ट्र, संविधान दिवस, महापात प्रातः 11:09 तक।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 06:59 से 09:36 तक लाभ व
अमृत का, प्रातः 10:55 से दोपहर 12:14 तक शुभ का, दोपहर 02:52 से 04:10 तक चर का, सायं 04:10 से 05:29 तक लाभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज बुधवार को गणेशजी की गंध, फल, पुष्प, दूध, दही, घी, दूर्वा, धूप और दीप आदि से पूजा करें। मोदक का भोग लगाने से बुध जनित दोष दूर होते हैं और रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। आज वृद्धि योग में दही का दान करना शुभ फलदायी होता है।
