PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष सप्तमी, मंगलवार रात्रि11:09 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उल अव्वल, तारीख 19, सूर्य दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 11 नवंबर।सूर्योदय कालीन नक्षत्र : पुष्य नक्षत्र सायं 06:18 तक, इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। शुभ योग प्रातः 09:14 तक,इसके बाद शुक्ल योग रहेगा। विष्टि करण प्रातः 11:39 तक, इसके बाद बव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-तुला, चंद्र-कर्क,मंगल-वृश्चिक, बुध-वृश्चिक, गुरु-कर्क, शुक्र-तुला, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : दोपहर 3:00 से 4:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : : उत्तर दिशा : यदि अत्यावश्यक कार्य हो तो गुड़ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा प्रातः 11:39 तक, गुरु वक्री रात्रि 10:15 से, मेला मोडवला राजस्थान, श्री जिनकांत सुरि पुण्य खरतरगच्छ जैन, गण्डमूल प्रारम्भ सायं 06:18 से, महापात रात्रि 04:49 से।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 09:29 से 10:50 तक चर का, प्रातः 10:50 से दोपहर 01:32 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 02:53 से सायं 04:13 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज मंगलवार को मसूर दाल व लाल वस्त्र दान करने एवं भौम देवता की लाल गंध, पुष्प, चंदन आदि से पूजा कर व्रत करने से समस्त कष्ट दूर होते हैं। आज शुभ योग में पुष्प का दान करना शुभ फलदायी होता है।
