PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष तृतीया, शनिवार प्रातः07:33 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उल अव्वल, तारीख 16, सूर्यदक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 8 नवंबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र : मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 10:02 तक,इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। शिव योग सायं 06:32 तक, इसके बाद सिद्ध योग रहेगा। विष्टि करण प्रातः 07:33 तक, इसके बाद बव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-तुला, चंद्र-वृष,मंगल-वृश्चिक, बुध-वृश्चिक, गुरु-कर्क, शुक्र-तुला, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : प्रातः 09:00 से 10:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : पूर्व दिशा: यदि जरूरी हो तो लौंग खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा प्रातः 07:33 तक, चतुर्थी तिथि क्षय, सौभाग्य सुंदरी व्रत, चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय जयपुर में रात्रि 08:11 पर, द्वितीय शनिवार ।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 08:06 से 09:28 तक शुभ का, दोपहर 12:11 से 01:32 तक चर का, दोपहर 01:32 से सायं 04:15 तक लाभ और अमृत का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज शिव योग में कपूर का दान करना शुभफलदायी होता है। शनिवार को लोहे की शनि देव की मूर्ति का गंध, पुष्पादि से पूजन करके व्रत करें तो शनि जनित समस्त दोष दूर होते हैं।
