PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : कार्तिक, शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, मंगलवार रात्रि 10:37 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उल अव्वल, तारीख 12, सूर्य दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 4 नवंबर।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: रेवती नक्षत्र दोपहर 12:35 तक,इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रहेगा। वज्र योग दोपहर बाद 03:43 तक, इसके बाद सिद्धि योग रहेगा। गर करण दोपहर 12:21 तक, इसके बाद वणिज करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30) सूर्य-तुला, चंद्र-मीन,मंगल-वृश्चिक, बुध-वृश्चिक, गुरु-कर्क, शुक्र-तुला, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंहर ह राशि में स्थित है।
राहुकाल : दोपहर 3:00 से 4:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : उत्तर दिशा : यदि अत्यावश्यक कार्य हो तो गुड़ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा रात्रि 10:37 से, काशी विश्वनाथ प्रतिष्ठा दिवस, बैकुण्ठ चतुर्दशी, पंचक दोपहर 12:35 तक, मेला चन्द्रभागा प्रारम्भ 3 दिन का झालावाड़, गण्डमूल संपूर्ण दिनरात।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 09:26 से 10:48 तक चर का, प्रातः 10:48 से दोपहर 01:32 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 02:54 से सायं 04:16 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज मंगलवार को मसूर दाल व लाल वस्त्र दान करने एवं भौम देवता की लाल गंध, पुष्प, चंदन आदि से पूजा कर व्रत करने से समस्त कष्ट दूर होते हैं। आज वज्र योग में कंबल का दान करना शुभ फलदायी होता है।
