PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष पंचमी, मंगलवार रात्रि10:57 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उलसानी, तारीख 3, सूर्य दक्षिणायन,हेमंत ऋतु, 25 नवंबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 11:58तक, इसके बाद श्रवण नक्षत्र रहेगा। गंड योग दोपहर 12:50 तक, इसके बाद वृद्धि योग रहेगा। कौलव करण प्रातः 11:29 तक, इसके बाद तैतिल करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रात: 05:30) सूर्य-वृश्चिक, चंद्र-मकर,मंगल-वृश्चिक, बुध-तुला, गुरु-कर्क, शुक्र-तुला, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : दोपहर 3:00 से 4:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : उत्तर दिशा : यदि अत्यावश्यक कार्य हो तो गुड़ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : श्री राम-जानकी विवाह, नाग पंचमी दक्षिण भारत में, गुरु तेग बहादुर पुण्य दिवस प्राचीन मत से, विवाह मुहूर्त उत्तराषाढ़ा व श्रवण में, महापात अगले दिन प्रातः 05:27 से।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 09:36 से 10:55 तक चर का, प्रातः 10:55 से दोपहर 01:33 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 02:51 से सायं 04:10 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज मंगलवार को मसूर दाल व लाल वस्त्र दान करने एवं भौम देवता की लाल गंध, पुष्प, चंदन आदि से पूजा कर व्रत करने से समस्त कष्ट दूर होते हैं। आज गंड योग में नमक का दान करना शुभ फलदायी होता है।

