PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : पौष, कृष्ण पक्ष चतुर्थी, सोमवार सायं04:04 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उलसानी तारीख 16, सूर्य दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 8 दिसंबर
सूर्योदय कालीन नक्षत्र : पुष्य नक्षत्र रात्रि 02:53 तक,इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। ब्रह्म योग सायं 05:01 तक, इसके बाद ऐन्द्र योग रहेगा। बालव करण सायं 04:04 तक, इसके बाद कौलव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-वृश्चिक, चंद्र-कर्क,शुक्र-वृश्चिक, मंगल-धनु, बुध-वृश्चिक, गुरु-मिथुन, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : प्रातः 07:30 से 09:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : पूर्व दिशा : यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : गंडमूल प्रारंभ रात्रि 02:53 से, महापात प्रातः 09:49 से दोपहर 03:35 तक।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:08 से 08:25 तक अमृत का,प्रातः 09:43 से 11:01 तक शुभ का, दोपहर 01:36 से 02:54 तक चर का, दोपहर 02:54 से सायं 05:29 तक लाभ व अमृत का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज सोमवार को शिवजी का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करना और एक समय भोजन करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, दूध, शहद और गंगाजल अर्पित करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और समस्त सुख मिलते हैं। ब्रह्म योग में तांबे का दान करना शुभफलदायी होता है।
