PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, गुरुवार दोपहर 02:55 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उल अव्वल, तारीख 14, सूर्य
दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 6 नवंबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र: कृत्तिका नक्षत्र रात्रि 03:28 तक,इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रहेगा। व्यतिपात योग प्रातः 07:05 तक, इसके बाद वरियान योग रहेगा। कौलव करण दोपहर 02:55 तक, इसके बाद तैतिल करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-तुला, चंद्र-मेष,शुक्र-तुला, मंगल-वृश्चिक, बुध-वृश्चिक, गुरु-कर्क, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : दोपहर 01:30 से 03:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : दक्षिण दिशा-यदि जरूरी हो तो तुलसी का पत्ता खाकर या साबुत सिंका धनिया साथ लेकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : सूर्य विशाखा में दोपहर 02:52 से, मंगलअस्त पश्चिम में रात्रि 11:50, मेला चन्द्रभागा समाप्त झालावाड़ राजस्थान, पद्मक योग दोपहर 02:52 से सूर्यास्त तक (तीर्थराज पुष्कर में स्नानदान का विशेष महत्त्व) अशून्यशयन व्रत।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 06:44 से 08:05 तक शुभ का, प्रातः 10:49 से 12:10 तक चर का, दोपहर 12:10 से 02:54 तक लाभ व अमृत का, सायं 04:15 से 05:37 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज गुरुवार को पीले वस्त्र, चने की दाल और गुड़ दान करने एवं व्रत करने वाले पीले पदार्थों का भोजन करें तो गुरु जनित दोष दूर होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज व्यतिपात योग में बैल का दान करना शुभफलदायी होता है।
