PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : माघ, कृष्ण पक्ष दशमी, मंगलवार दोपहर03:18 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रज्जब, तारीख 23, सूर्य उत्तरायण,शिशिर ऋतु, 13 जनवरी ।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र रात्रि 12:07 तक,इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रहेगा। शूल योग सायं 07:05 तक, इसके बाद गंड योग रहेगा। विष्टि करण दोपहर 03:18 तक, इसके बाद बव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-धनु, चंद्र-तुला, मंगल-धनु,बुध-धनु, गुरु-मिथुन, शुक्र-मकर, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : दोपहर 3:00 से 4:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : उत्तर दिशा: यदि अत्यावश्यक कार्य हो तो गुड़ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा दोपहर 03:18 तक, लोहड़ी उत्सव पंजाब, हरियाणा व जम्मू कश्मीर में।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 09:58 से 11:17 तक चर का, प्रातः 11:17 से दोपहर 01:54 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 03:12 से सायं 04:31 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज मंगलवार को मसूर दाल व लाल वस्त्र दान करने एवं भौम देवता की लाल गंध, पुष्प, चंदन आदि से पूजा कर व्रत करने से समस्त कष्ट दूर होते हैं। शूल योग में चावल का दान करना शुभ फलदायी होता है।

