PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : पौष, शुक्ल पक्ष अष्टमी, रविवार दोपहर12:00 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रज्जब तारीख 7, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, 28 दिसंबर।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 08:43 तक, इसके बाद रेवती नक्षत्र रहेगा। वरियान योग प्रातः 10:13 तक, इसके बाद परिघ योग रहेगा। बव करण दोपहर 12:00 तक, इसके बाद बालव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-धनु, चंद्र-मीन,मंगल-धनु, बुध-वृश्चिक, गुरु-मिथुन, शुक्र-धनु, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा यदि जरूरी हो तो छुआरा खाकर यात्रा कर सकते हैं।
राहुकाल : सायं 04:30 से 06:00 तक रहेगा।
शुभाशुभ ज्ञानम् : सूर्य पूर्वाषाढ़ा में अगले दिन प्रातः06:30, दुर्गाष्टमी, शाकंभरी देवी नवरात्र शुरू, पंचक, मेला जोड़ समाप्त पंजाब, गंडमूल प्रारंभ प्रातः 08:43 से।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 08:36 से 09:53 तक चर का, प्रातः 09:53 से दोपहर 12:28 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 01:46 से 03:03 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज रविवार को प्रातः स्नानादि के बाद जलपूर्ण कलश में लाल पुष्प, लाल चंदन डालकर सूर्य भगवान को चढ़ाएं। इसके प्रभाव से ऐश्वर्य एवं आत्मबल बढ़ता है। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और दिन में एक बार बिना नमक का भोजन करें तो सूर्य जनित दोष दूर होते हैं। आज वरियान योग में खेत अथवा भूमि का दान करना शुभ फलदायी होता है।

