PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : माघ, शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, सोमवार रात्रि 02:15 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रज्जब तारीख 29, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, 19 जनवरी।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रातः 11:52तक, इसके बाद श्रवण नक्षत्र रहेगा। वज्र योग रात्रि 08:45 तक, इसके बाद सिद्धि योग रहेगा। किंस्तुघ्न करण दोपहर 01:48 तक, इसके बाद बव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-मकर, चंद्र-मकर,मंगल-मकर, बुध-मकर, गुरु-मिथुन, शुक्र-मकर, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल :प्रातः 07:30 से 09:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : पूर्व दिशा : यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफखाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : सायन कुंभ में सूर्य अगले दिन प्रातः 07:15, गुप्त नवरात्र शुरू, श्रीबल्लभ जयंती।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:21 से 08:40 तक अमृत का,प्रातः 09:59 से 11:18 तक शुभ का, दोपहर 01:57 से 03:16 तक चर का, दोपहर 03:16 से सायं 05:54 तक लाभ व अमृत का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : सोमवार को शिवजी का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने और एक समय भोजन करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, दूध, शहद और गंगाजल अर्पित करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और समस्त सुख मिलते हैं। आज वज्र योग में कंबल दान करना शुभफलदायी होता है।

