PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : पौष, शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, शनिवार दोपहर03:33 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रज्जब, तारीख 13, सूर्य उत्तरायण,
शिशिर ऋतु, 3 जनवरी । सूर्योदय कालीन नक्षत्र: आर्द्रा नक्षत्र सायं 05:28 तक,इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। ब्रह्म योग प्रातः 09:05 तक, इसके बाद ऐन्द्र योग रहेगा। बव करण दोपहर 03:33 तक, इसके बाद बालव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-धनु, चंद्र-मिथुन,मंगल-धनु, बुध-धनु, गुरु-मिथुन, शुक्र-धनु, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : प्रातः 09:00 से10:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : पूर्व दिशा: यदि जरूरी हो तो लौंग खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : सत्य पूर्णिमा व्रत, माघ स्नान प्रारंभ,शाकंबरी देवी नवरात्र समाप्त व शाकंबरी प्राकट्य महोत्सव उदयपुरवाटी झुंझुनूं, राजस्थान ।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 08:38 से 09:56 तक शुभ का,दोपहर 12:31 से 01:49 तक चर का, दोपहर 01:49 से सायं 04:24 तक लाभ और अमृत का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज ब्रह्म योग में तांबे का दान करना शुभ फलदायी होता है। शनिवार को तिल दान करने, गाय को गुड़ खिलाने, हनुमान मंदिर में तिल के तेल का या चमेली के तेल का दीपक जलाने से शनि जनित सभी कष्ट दूर होते हैं।

