PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : पौष, शुक्ल पक्ष तृतीया, मंगलवार दोपहर12:13 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रज्जब, तारीख 2, सूर्य उत्तरायण, शिशिरऋतु, 23 दिसंबर।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र अगले दिन प्रातः07:08 तक, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। व्याघात योग सायं 04:30 तक, इसके बाद हर्षण योग रहेगा। गर करण दोहपर 12:13 तक, इसके बाद वणिज करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रात: 05:30): सूर्य-धनु, चंद्र-मकर, मंगल-धनु,बुध-वृश्चिक, गुरु-मिथुन, शुक्र-धनु, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल :दोपहर 3:00 से 4:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : उत्तर दिशा : यदि अत्यावश्यक कार्य हो तो गुड़ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा रात्रि 12:42 से, अंगारक विनायकचतुर्थी, श्री यतीन्द्र सुरिश्वर पुण्य त्रिस्तुतिक जैन, किसान दिवस, चौधरी चरण सिंह जयंती, स्वामी श्रद्धानंद पुण्य दिवस।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 09:51 से 11:08 तक चर का, प्रातः 11:08 से दोपहर 01:43 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 03:00 से सायं 04:18 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज मंगलवार को मसूर दाल व लाल वस्त्र दान करने एवं भौम देवता की लाल गंध, पुष्प, चंदन आदि से पूजा कर व्रत करने से समस्त कष्ट दूर होते हैं। व्याघात योग में वस्त्र का दान करना शुभ फलदायी होता है। आज चतुर्थी का व्रत कर गणेश जी का पूजन करने से सभी बाधाएं, रोग और संकट दूर होते हैं, बुद्धि व धन-समृद्धि मिलती है, और संतान की लंबी उम्र व स्वास्थ्य के लिए यह व्रत विशेष फलदायी है।

