PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : पौष, शुक्ल पक्ष दशमी, मंगलवार प्रातः07:52 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रज्जब, तारीख 9, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, 30 दिसंबर।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र भरणी नक्षत्र रात्रि 03:58 तक, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। सिद्ध योग रात्रि 01:02 तक, इसके बाद साध्य योग रहेगा। गर करण प्रातः 07:52 तक, इसके बाद वणिज करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रात: 05:30): सूर्य-धनु, चंद्र-मेष, मंगल-धनु,बुध-धनु, गुरु-मिथुन, शुक्र-धनु, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल :दोपहर 3:00 से 4:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : उत्तर दिशा : यदि अत्यावश्यक कार्य हो तो गुड़ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा सायं 06:26 से अगले दिन प्रातः 05:01 तक, शुक्र पूर्वाषाढ़ा में रात्रि 10:00, सूर्य पूजा व शाम्ब दशमी उड़ीसा, पुत्रदा एकादशी व्रत, मन्वादि, एकादशी तिथि क्षय, उर्स मेला पूर्ण अजमेर राज. में, महापात रात्रि 03:55 से।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 09:54 से 11:12 तक चर का, प्रातः 11:12 से दोपहर 01:47 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 03:04 से सायं 04:22 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज मंगलवार को मसूर दाल व लाल वस्त्र दान करने एवं भौम देवता की लाल गंध, पुष्प, चंदन आदि से पूजा कर व्रत करने से समस्त कष्ट दूर होते हैं। सिद्ध योग में कुमकुम दान करना शुभ फलदायी होता है।

