PALI SIROHI ONLINE
चितलवाना-जालोर जिले में नर्मदा नहर से एक महिला और उसके एक वर्षीय बच्चे के शव बरामद किए गए हैं। एसडीआरएफ की टीम ने चार दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को नहर से बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया कि यह घटना 29 दिसंबर 2025 को चितलवाना थाना क्षेत्र की सरहद मीठीबरी स्थित नर्मदा नहर में हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि करावड़ी, पुलिस थाना झाब, जिला जालोर निवासी शांता देवी पत्नी रूगनाथराम और उनका एक वर्षीय पुत्र रियांस नहर में गिर गए हैं।
सूचना मिलते ही जालोर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई। सांचौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवडदान रतनू और सीओ जयराम मुण्डल के सुपरविजन में चितलवाना पुलिस थानाधिकारी निरीक्षक भंवरलाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची।
एसडीआरएफ टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। छह दिनों तक चले इस अभियान के बाद, टीम ने महिला और बच्चे के शवों को नर्मदा नहर से बाहर निकाल लिया। इस अभियान में एसडीआरएफ टीम के हैड कॉन्स्टेबल फूसाराम, कॉन्स्टेबल श्यामलाल, भगवानाराम, आदूराम, हीरालाल, रामसुख, विधानन्द, जितेन्द्र कुमार, निम्बाराम और चालक नानूराम शामिल थे।

