PALI SIROHI ONLINE
खिमा राम मेवाड़ा
पाली-पाली में खेत में काम करते समय एक 50 वर्षीय किसान पैर फिसलने से ट्रेक्टर ट्रॉली के डाले से टकराकर नीचे गिर गया। हादसे में गंभीर घायल किसान को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
हादसे में सीने के एक तरफ की 08 हड्डियां टूट गई।
पाली जिले के चाणोद गांव निवासी 50 वर्षीय किसान जेठाराम पुत्र उदाराम गुरुवार को अपने खेत में काम करने गए थे। दोपहर को वे ट्रेक्टर ट्रॉली में खड़े होकर उसमें फसल भर रहे थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया। और वह एक साइड से सीने के बल ट्रॉली के लोहे के डाले से टकराकर नीचे जमीन पर गिर गए। हादसे में गंभीर घायल किसान को निकट के हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।
एक्स-रे करवाने पर पता चला
जांच के दौरान एक्स-रे करवाने पर पता चला कि किसान के सीने में एक तरफ की 12 हड्डियों में से 08 हड्डियां क्रेक हो गई है। और हादसे के कारण उनके सीने में ब्लड जमा हो गया है। ऐसे में डॉक्टर्स की टीम ने सावधानी से उनके सीने में नली लगाई और ब्लड को बाहर निकलना का प्रोसेस शुरू किया।
हड्डियों को जुड़ने में लगेगा कम से कम 45 दिन
मामले में पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के डॉ सुखदेव चौधरी ने कहा कि सीने की हड्डी मजबूत होती है। जिसका मुख्य काम हार्ट, फेफड़े जैसे बॉडी के महत्वपूर्ण अंगों को चोट पहुंचने से बचाना होता है और सांस लेने में मदद करना होता है। इस हादसे में किसान के सीने की एक तरफ की 12 में से 08 हड्डियों में क्रेक आया है। जो साफ दर्शाता है। चोट जोरदार लगी। इसमें ऑपरेशन नहीं होता। हड्डियों को फिक्स किया जाता है। मरीज को एक ही पॉजिशन में रखा जाता है। इन क्रेक हड्डियों को जुड़ने में करीब डेढ़ महीने का समय लगेगा।

