• March 31, 2026

चामुंडेरी तनीषा माली ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त की शानदार सफलता, 90.60% अंक हासिल किए, वाइब्रेंट सुमेरपूर में की शिक्षा प्राप्त

PALI SIROHI ONLINE

पिंटू अग्रवाल चामुण्डेरी / खीमाराम मेवाडा

बाली उपखंड क्षेत्र के चामुंडेरी की छात्रा/बेटी तनिषा माली पुत्री हीरालाल माली ने वाइब्रेंट स्कूल सुमेरपूर में अध्धयन कर राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ उन्होंने प्रथम श्रेणी (First Division) में परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

तनिषा के पिता हीरा लाल माली और माता पुष्पा देवी ने बेटी की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उसकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। परिवार में खुशी का माहौल है और रिश्तेदारों व परिचितों द्वारा लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।

परिजनों के अनुसार तनिषा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और उसने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नियमित अध्ययन किया। उसकी इस सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

स्थानीय लोगों जे साथ सरपंच जसवंत राज मेवाडा, पूर्व समिति सदस्य रमेश भाई माली, सेवानिवत्त बीमा निगम अधिकारी ताराचंद भाटी, दलपत सिंह चौहान, सेरु सिंह पवार, रंजीत सिंह मेफावत, पिंटु अग्रवाल, विक्रम माली ने भी बेटी तनिषा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About The Author

You cannot copy content of this page