PALI SIROHI ONLINE
चामुंडेरी में शीतला माताजी का दो दिवसीय मेला 10 व 11 मार्च को
बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में शीतला माताजी का दो दिवसीय मेला चैत्रवदी सप्तमी 10 मार्च 2026 व अष्टमी 11 मार्च को आयोजित होगा। मेले को लेकर गांव में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
मेले के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, विशाल भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर शीतला माताजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
पूर्व सरपंच डॉ महावीर सिंह राणावतं ने बताया कि आयोजन समिति और ग्रामीणों द्वारा मेले को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं मेले में श्रद्धालुओं व्यपारियो की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।
10 मार्च को पूजन का शुभ मुहूर्त प्रातः 04:15 से 09:01 बजे तक, 09:52 से 02:16 बजे तक और सायं 03:44 से 05:12 बजे तक रहेगा।
गोधूलि वेला में सायं 06:32 से रात्रि 09:10 बजे तक भी पूजन श्रेष्ठ माना गया है।
इस बार वीदर (बिच्छुडा) पेटा में होने, मंगलवार के सुषुप्त होने और सप्तमी तिथि पूजन की मान्यता के कारण, सप्तमी तिथि को पूरे दिन पूजन करना श्रेष्ठ रहेगा।
शीतला माता का महाप्रसाद (भोग) बनाने का शुभ मुहूर्त चैत्र कृष्ण षष्ठी (रांधण षठ) सोमवार 9 मार्च को रहेगा।
प्रातः 06:57 से 08:25 बजे तक, 09:53 से 11:21 बजे तक और मध्याह्न 12:25 से 01:12 बजे (अभिजित मुहूर्त) तक शुभ वेला है।
सायं 04:16 से 06:40 बजे तक भी भोग बनाने के लिए श्रेष्ठ समय बताया गया है।
